ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में जंगल की आग से निकासी की कार्रवाई

ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में आग का संकट
ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क : अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में जंगल में फैल रही जंगली आग के कारण शुक्रवार को एक क्षेत्र को खाली कराना पड़ा। आग की गंभीरता को देखते हुए पार्क सेवा ने सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है। पार्क के अधिकारियों ने बताया कि, “ड्रैगन ब्रावो फायर और व्हाइट सेज फायर से निपटने के लिए जंगल के उत्तरी किनारे को बंद किया गया है। आम जनता की सुरक्षा के लिए इसे अगली सूचना तक बंद रखा जाएगा।”
घाटी का उत्तरी किनारा, जो दक्षिणी किनारे की तुलना में कम लोकप्रिय है, वहां से धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है।
“साउथ रिम से धुआं दिखाई दे सकता है। यहां की वायु गुणवत्ता हवा के पैटर्न पर निर्भर करती है।” अमेरिका के फॉरेस्ट सर्विस द्वारा संचालित आईएनसीआईवेब वेबसाइट के अनुसार, व्हाइट सेज फायर अब तक 19,000 एकड़ (लगभग 76.9 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में फैल चुकी है। यह आग बुधवार शाम को एक तूफान के बाद भड़की थी। शनिवार सुबह तक इसे नियंत्रित नहीं किया जा सका है। ग्रैंड कैन्यन के कर्मचारियों ने उत्तरी रिम से लगभग 500 मेहमानों को सुरक्षित निकाला है। सभी विजिटर्स उस क्षेत्र से चले गए हैं और पार्क के कर्मचारी तथा निवासी सुरक्षित स्थान पर हैं।
प्राकृतिक दुनिया के अद्भुत आश्चर्यों में से एक, ग्रैंड कैन्यन, कोलोराडो नदी द्वारा लाखों वर्षों में लाल बलुआ पत्थर और अन्य चट्टानों की परतों को काटने का परिणाम है, जिससे यह 18 मील (30 किमी) चौड़ा और एक मील (1.6 किमी) से अधिक गहरा हो गया है।
पार्क सेवा ने अत्यधिक गर्मी और जंगल की आग के कारण घाटी में पैदल यात्रा न करने की सलाह दी है।