थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' की ऑनलाइन लीक पर कमल हासन की प्रतिक्रिया
फिल्म 'जन नायगन' की लीक ने मचाई हलचल
मुंबई: तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थलपति विजय की नई फिल्म 'जन नायगन' की ऑनलाइन लीक ने फिल्म उद्योग में हड़कंप मचा दिया है। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन इसकी एचडी प्रिंट्स कल से पायरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गईं। इस घटना पर दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई प्रमुख सितारों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
'जन नायगन' की लीक को कमल हासन ने बताया गंभीर मुद्दा
प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन ने विजय का समर्थन करते हुए इस लीक को 'सिस्टेमिक फेलियर' करार दिया है। 'जन नायगन' को जनवरी में रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने कुछ कंटेंट पर आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म की टीम ने कोर्ट का सहारा लिया, और मामला अभी अदालत में लंबित है, जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हुई। इसी बीच, फिल्म लीक हो गई।
कमल हासन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जन नायगन का लीक कोई दुर्घटना नहीं है, बल्कि यह सिस्टेमिक फेलियर का परिणाम है। यदि सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया समय पर पूरी होती, तो हम इस स्थिति में नहीं होते। देरी ने पायरेसी के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर दिया है। जब कानूनी रास्ता बंद हो जाता है, तो गलत चैनल सक्रिय हो जाते हैं।'
The leak of #Jananayagan is not an accident - it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
Piracy is…
कमल हासन ने आगे कहा कि पायरेसी केवल एक कानूनी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह कला और कलाकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने लिखा, 'पायरेसी राजनीति से परे है। यह कला और कलाकारों पर हमला है। इससे सैकड़ों कलाकारों, तकनीशियनों की मेहनत, प्रोड्यूसर्स का निवेश, थिएटर मालिकों और प्रदर्शकों पर असर पड़ता है, जो सिनेमा को जीवित रखते हैं।'
'जन नायगन' की कहानी और कलाकार
'जन नायगन' एच. विनोथ द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक ड्रामा है, जिसमें विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और मामिता बाजू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म विजय की आखिरी सिनेमा फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि वे अब अपनी पार्टी टीवीके के साथ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से उतरने वाले हैं।
विजय ने पहले ही आरोप लगाया था कि फिल्म की देरी उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। लीक की घटना पर तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री के कई सितारे सामने आए हैं। राजीनिकांत समेत अन्य दिग्गजों ने भी पायरेसी की निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
