दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'कुफर' विवादों में, मानुषी छिल्लर की डांस स्टाइल पर उठे सवाल

दिलजीत दोसांझ का नया म्यूजिक वीडियो 'कुफर'
दिलजीत दोसांझ का गाना 'कुफर': पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का नया एल्बम 'ऑरा' रिलीज होते ही लोकप्रिय हो गया है, लेकिन इसके दूसरे ट्रैक 'कुफर' ने विवाद खड़ा कर दिया है। 14 अक्टूबर को लॉन्च हुए इस म्यूजिक वीडियो में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के योग-प्रेरित डांस मूव्स पर नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स का कहना है कि योग जैसी पवित्र प्रथा को अनावश्यक रूप से यौनिकता के रंग में रंगा गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जहां लोग इसे 'डाउनफॉल' और 'वल्गर' जैसे शब्दों से संबोधित कर रहे हैं।
वीडियो में मानुषी पिंक लेस जंपसूट और फेदर्ड बूट्स पहने हुए नजर आती हैं। वे एक समूह का नेतृत्व करते हुए उत्थानपादासन और एक पैर वाले पोज जैसे योग आसनों पर डांस करती हैं। दिलजीत का गाना और मिक्ससिंह का बीट तो आकर्षक है, लेकिन कोरियोग्राफी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह शायद सबसे खराब म्यूजिक वीडियो है जो मैंने देखा है।" दूसरे ने कहा, "यह इतना बुरा और अनावश्यक है। योग क्लास महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है, इसे भी यौनिकता में बदल दिया गया है।"
Wtf is going on here ? Why did they sexualise yoga and what a downfall for Manushi Chhillar
by u/Glad-Ad5911 in BollyBlindsNGossip
एक अन्य यूजर ने तंज कसा, "आजकल कोरियोग्राफर्स किस नशे में हैं?" एक यूजर ने सीधे सवाल किया, "मानुषी क्या कर रही है? वह तो एक्टिंग भी नहीं कर रही।" दिलजीत, जो अपनी साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं, इस बार ट्रोल्स के निशाने पर हैं। फैंस ने कहा, "हमें ऐसी चीजें दिलजीत से उम्मीद नहीं थी।" वीडियो के निर्देशक पियुष-शाजिया हैं, जिन्होंने कोरियोग्राफी भी की है। हालांकि, कुछ फैंस ने इसे 'बोल्ड एक्सप्रेशन' बताकर समर्थन किया है।
दिलजीत ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "हमने कुछ नया ट्राई किया है।" इस एल्बम में कुल 10 ट्रैक्स हैं, जिनमें से अधिकांश के लिरिक्स राज रंजोड़ के हैं। 'कुफर' के बाद अगला गाना सान्या मल्होत्रा के साथ आने वाला है। मानुषी ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए लिखा, "मैं हमेशा उन लोगों की इज्जत करती हूं जो शिक्षा को महत्व देते हैं।" बता दें कि मानुषी ने 2022 में 'सम्राट पृथ्वीराज' से अपने करियर की शुरुआत की थी और हाल ही में 'मालिक' और 'तेहरान' में नजर आई थीं। दिलजीत ने 'अमर सिंह चमकीला' में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।