परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने जा रहे हैं माता-पिता

बॉलीवुड में खुशखबरी
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। शादी के दो साल बाद, उनके घर में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। उल्लेखनीय है कि परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को राघव से विवाह किया था और अब वे पैरेंटहुड की ओर बढ़ रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस और अन्य सेलिब्रिटीज ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है 1+1=3 और दो छोटे कदमों का चित्रण किया गया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक सुंदर कैप्शन भी लिखा है, जिसमें कहा गया है, "हमारा छोटा सा यूनिवर्स आ रहा है.. हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है।" इस पोस्ट पर भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, नेहा धूपिया, भारती सिंह और रकुल प्रीत सिंह जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।
कपिल के शो में किया था प्रेग्नेंसी का इशारा
View this post on Instagram
कुछ हफ्ते पहले, परिणीति और राघव कपिल के शो में आए थे। उस दौरान जब गुड न्यूज का जिक्र हुआ, तो राघव ने कहा था कि वे जल्द ही एक खुशखबरी साझा करेंगे। परिणीति की प्रतिक्रिया देखकर ऐसा लगता है कि राघव ने गलती से प्रेग्नेंसी का राज़ खोल दिया था।