Newzfatafatlogo

बंदरों की पिकनिक पर धावा, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की पिकनिक पर बंदरों ने धावा बोल दिया। वीडियो में व्यक्ति की बेबसी और बंदरों की चतुराई का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। जब वह एक बंदर को पकड़ने की कोशिश करता है, तो दूसरा बंदर उसका सामान ले उड़ता है। इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। जानिए इस मजेदार घटना के बारे में और क्या-क्या टिप्पणियां आई हैं।
 | 
बंदरों की पिकनिक पर धावा, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड कर जाए, यह कहना मुश्किल है। हाल ही में एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की पिकनिक पर बंदरों ने ऐसा हमला किया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में बंदरों की चतुराई और व्यक्ति की बेबसी का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।


इस वायरल वीडियो में एक शख्स जंगल जैसी शांत जगह पर दरी बिछाकर पिकनिक का आनंद ले रहा है, उसके पास खाने-पीने का सामान भी है। तभी एक बंदर आता है और फल उठाकर भागने लगता है। जैसे ही वह शख्स बंदर को पकड़ने के लिए दौड़ता है, तभी एक और बंदर आकर बाकी का सामान ले उड़ता है। वीडियो में यह व्यक्ति बस एक बंदर से दूसरे बंदर के पीछे भागता नजर आता है, और उसकी पिकनिक पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है।




यह वीडियो @Just_Raghvi नामक हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, 'भाई गलत जगह पिकनिक मनाने आ गया।' यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि खबर लिखे जाने तक इसे 15 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आ गया किसी को तो स्वाद।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'शायद कोई निजी दुश्मनी थी।' एक तीसरे यूजर ने तो यह तक कह दिया, 'हो सकता है इसने पिछले जन्म में यही किया होगा इनके साथ।'