बिग बॉस 19: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

बिग बॉस 19 का दूसरा वीकेंड का वार
बिग बॉस 19 वीकेंड का वार: 'बिग बॉस 19' का दूसरा वीकेंड का वार 6 सितंबर 2025 को जोरदार तरीके से शुरू हुआ। शो के होस्ट सलमान खान ने इस बार प्रतियोगियों की जमकर आलोचना की। विशेष रूप से कश्मीरी अभिनेत्री और शांति कार्यकर्ता फरहाना भट्ट और गायक अमाल मलिक उनके निशाने पर रहे। फरहाना के घर में विवादों और उनके बयानों ने सलमान को नाराज कर दिया, जबकि अमाल को भी उनकी हरकतों के लिए फटकार मिली।
फरहाना भट्ट, जो सीक्रेट रूम से लौटने के बाद चर्चा में थीं, ने घर में कई प्रतियोगियों के साथ झगड़ा किया। उन्होंने कुनिका सादानंद, नीलम गिरी और बसीर अली पर तीखे कमेंट किए। खासकर नीलम को 'दो कौड़ी की' कहने पर सलमान भड़क गए। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'फरहाना, आप किसी भी दृष्टिकोण से शांति कार्यकर्ता लगती हैं? आपका अहंकार इतना बड़ा है। नीलम को 'दो कौड़ी की' कहने की क्या जरूरत थी? आप खुद एक महिला हैं और दूसरी महिला के लिए ऐसा बोल रही हैं।' फरहाना ने सफाई में कहा, 'मैं बहुत गुस्से में थी।' इस पर सलमान ने तंज करते हुए कहा, 'तो क्या मैं आपको गुस्सा दिलाऊं? आपने जो किया, वह गलत है। इतना सब बोलने के बाद भी आप इस घर में हैं, यह तो बहुत गलत है।'
Iss Weekend Ka Vaar par Salman ne daali Farhana ke ego par spotlight, kya iske baad kar paayegi woh apna attitude right? 👀
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T pic.twitter.com/QeEc5tL1QF
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 6, 2025
वहीं, सलमान ने गायक अमाल मलिक को भी नहीं बख्शा। अमाल ने कुनिका को 'डस्टबिन' कहकर तीखा कमेंट किया था, जिसे सलमान ने गलत ठहराया। इसके अलावा, सलमान ने नेहल चुदासमा और अभिषेक बजराज के बीच हुए 'लिफ्टिंग' विवाद पर भी चर्चा की। अभिषेक ने माफी मांग ली थी, लेकिन नेहल और फरहाना ने इस मुद्दे को बढ़ा दिया, जिस पर सलमान ने दोनों को फटकार लगाई।
शहबाज बड़ेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने मचाई हलचल
इसके अलावा, शो में शहबाज बड़ेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने हलचल मचा दी। कुनिका के बेटे अयान लाल की गेस्ट अपीयरेंस ने भी माहौल को हल्का किया। सलमान ने अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और गौरव खन्ना जैसे प्रतियोगियों को कम सक्रिय रहने के लिए भी ताना मारा। 'बिग बॉस 19' का यह एपिसोड ड्रामा, इमोशन्स और सलमान की दमदार मौजूदगी से भरपूर रहा।