भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में चर्चा

भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक
- भाजपा कार्यकर्ता मातृभूमि की सेवा में समर्पित - अजय मित्तल
- मोदी राज में समानता के भाव से हुए विकास कार्य - शक्ति रानी शर्मा
(Panchkula News) पंचकूला। भाजपा के जिला मुख्यालय पंचकमल में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोकसभा सांसद धर्मवीर चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कालका नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण लांबा, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला महामंत्री परमजीत कौर सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान अजय मित्तल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के अमृत काल में भाजपा का हर कार्यकर्ता मातृभूमि की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है।
कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में सभी राज्यों में निष्पक्ष विकास हुआ है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, जिससे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को लाभ मिल रहा है।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
जिला प्रभारी रवि बतान ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्ट व्यवस्था के कारण योग्य युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद से युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिलने लगी है।
स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से आज का युवा नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने कहा कि आज हर नागरिक अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकता है।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता धर्मवीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जल, थल, नभ, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
धर्मवीर चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा की भावना से दिन-रात देश की प्रगति के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश की जनता ने भी अपना संकल्प मजबूत कर लिया है।