मोनालिसा का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

मोनालिसा का नया लुक
मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर लगातार जुड़ी रहती हैं। उनकी हर नई तस्वीर या वीडियो में एक नया अंदाज देखने को मिलता है, जो उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचता है। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका नया लुक देखने को मिल रहा है।
इस वीडियो में मोनालिसा फिल्म 'वॉर-2' के नए गाने 'आवन-जावन' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक रंग का स्कर्ट-टॉप पहना हुआ है, और उनके खुले बालों में पिंक कलर का हेयरबैंड उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। इस अंदाज ने उनके फैंस को और भी दीवाना बना दिया है।
वीडियो के साथ मोनालिसा ने केवल एक पिंक हार्ट इमोजी कैप्शन में साझा किया है, जो उनकी ड्रेस और मूड को खूबसूरती से दर्शाता है। उनकी इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है, और कमेंट सेक्शन में फैंस ने 'ब्यूटीफुल' और 'गॉर्जियस' जैसे शब्दों से उनकी तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा, 'टाइमलेस ब्यूटी', जबकि दूसरे ने कहा, 'पिंकी-पिंकी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम, आप बहुत क्यूट हैं', और एक और यूजर ने कहा, 'मैम, आपका डांस बहुत अच्छा लग रहा है।'
फिल्म 'वॉर-2' के गाने 'आवन-जावन' को 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन' के हिट गाने 'केसरिया' की टीम ने तैयार किया है। इस गाने में आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
ज्ञात हो कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 'रणभूमि', 'हम हैं खलनायक', 'जाड़े में बलमा प्यारा लगे', 'नथुनिया पे गोली मारे', 'देवरा बड़ा सतावेला', 'पॉकेट गैंगस्टर्स', और 'पवन राजा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह 'लाल बनारसी', 'बेकाबू', 'नमक इश्क का', और 'माता की महिमा' जैसे कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में भी भाग लिया था।