रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट: खुशी का जश्न
रणदीप और लिन का खास पल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे के आगमन से पहले एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में दोनों की खुशी, रोमांस और भावनाओं की झलक देखने को मिलती है। रणदीप ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इस फोटोशूट में कपल ने साधे कपड़े पहने हैं। रणदीप ब्राउन टी-शर्ट में दिख रहे हैं, जबकि लिन ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। कुछ तस्वीरों में रणदीप ने प्यार से लिन के बेबी बंप पर हाथ रखा है और कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी मुस्कान के साथ देख रहे हैं।
रणदीप के इस पोस्ट पर फैंस ने कई सकारात्मक टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रणदीप भैया, आपकी और लिन की जोड़ी हमेशा सुपर क्यूट लगती है।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है, गॉड ब्लेस।'
अन्य यूजर्स ने भी इस रोमांटिक पोस्ट की तारीफ की। एक ने लिखा, 'लिन बहुत खूबसूरत लग रही हैं, और रणदीप भैया, आप भी कम नहीं।' सभी ने बेबी के जल्द आने की कामना की और कपल को ढेर सारा प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं दीं।
रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। यह समारोह परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच हुआ था। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी, जहां उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।
वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और उनकी मदद करते थे, जिससे लिन को रणदीप से प्यार हो गया। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, उनके अलग-अलग कल्चर के कारण परिवार ने शादी के लिए काफी समय तक विरोध किया, लेकिन अंततः परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली।
