लखनऊ में रंगरीति फिल्म फेस्टिवल का सफल आयोजन
रंगरीति फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (एलपीसीपीएस) में गुरुवार को रंगरीति फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर दीपक कबीर, संस्थापक दस्तक मंच, सामाजिक सांस्कृतिक उद्यमी संगीता जैसवाल, फिल्म निर्माता और लखनऊ पॉलीटेक्निक के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज सचान, और कहानीकार गौरव श्रीवास्तव जैसे प्रमुख अतिथि उपस्थित थे।
फिल्म फेस्टिवल में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों द्वारा निर्मित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें नेशनल पीजी कॉलेज, जयपुरिया कॉलेज, सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी हैदराबाद, और सीटीआईआईटी बैंगलोर के विद्यार्थी शामिल थे। इन फिल्मों ने लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह, लखनऊ की चिकनकारी, और महावारी के दौरान आने वाली समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में, मुख्य अतिथियों ने सभी फिल्म निर्माताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए, जिनमें खुशी, अनादि, विगनेश, शारदा, हार्दिक, काव्या, शशांक, ऐश्वर्य, जतिन और सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी के जॉन अब्राहम शामिल थे। डीन अकादमिक एल एस अवस्थी ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
