विराट कोहली के लाइक से लिज़लाज की सोशल मीडिया पर हलचल
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने विराट कोहली
मुंबई: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने जर्मन कंटेंट क्रिएटर लिज़लाज की एक पुरानी इंस्टाग्राम तस्वीर को लाइक किया, लेकिन कुछ समय बाद उसे अनलाइक कर दिया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और पुराने 'लाइक गेट' की याद ताजा कर दी।
लिज़लाज का रिएक्शन वायरल
लिज़लाज ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'यह बहुत अजीब था। जब मैं सुबह उठी, तो देखा कि मैं हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हूं। मुझे नहीं पता था कि विराट ने कब मेरी तस्वीर को लाइक किया। मुझे तो यह खबर न्यूज़ से ही मिली। बहुत से लोग मेरे बारे में खबरें भेज रहे थे। आज मुझे ढेर सारे संदेश मिले और लोग इस पर बहुत उत्साहित थे।'
लाइक हटाने पर लिज़लाज की भावनाएं
जब उनसे पूछा गया कि विराट के अनलाइक करने पर कैसा महसूस हुआ, तो उन्होंने कहा, 'मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी तस्वीर लाइक की, लेकिन जब उन्होंने उसे अनलाइक किया, तो मुझे दुख हुआ। मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे नोटिस कर गए और यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। शायद उनका इरादा ऐसा नहीं था, लेकिन मैं उनके समर्थन के लिए आभारी हूं।'
विराट कोहली की फैन लिज़लाज
लिज़लाज ने बताया कि वह विराट कोहली की बड़ी प्रशंसक हैं। पिछले साल जब वह भारत आई थीं, तब आईपीएल का सीजन चल रहा था। बेंगलुरु में अपने दोस्तों के साथ उन्होंने क्रिकेट देखना शुरू किया और धीरे-धीरे वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की समर्थक बन गईं।
उन्होंने कहा, 'आरसीबी को सपोर्ट करने का मतलब है विराट कोहली को देखना। वह मैदान पर बहुत रोमांचक खिलाड़ी हैं। उन्हें देखना बहुत मजेदार होता है। इसलिए जब उन्होंने मेरी तस्वीर लाइक की, तो मुझे बहुत अच्छा लगा।' लिज़लाज का असली नाम जेनिफर है। वह जर्मन-साउथ अफ्रीकी मूल की ट्रैवल व्लॉगर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति, खाने और शहरों को अपनी वीडियोज में दर्शाया है। उनकी कई वीडियोज भारतीय दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे पिछले साल अवनीत कौर की घटना से जोड़कर मजाक किया। कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'अनुष्का को फिर से परेशानी हो गई होगी।' लिज़लाज ने स्पष्ट किया कि वह इस अचानक मिली प्रसिद्धि से हैरान हैं, लेकिन विराट जैसे बड़े खिलाड़ी का समर्थन मिलना उनके लिए खास है।
