शेफाली जरीवाला का निधन: मनोरंजन जगत में शोक की लहर

शेफाली जरीवाला का निधन
शेफाली जरीवाला का निधन: 'कांटा लागा' गाने और 'बिग बॉस 13' में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। शेफाली ने अपने करियर में म्यूजिक वीडियो, फिल्मों और रियलिटी शो के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान बनाया था। आइए उनकी जिंदगी और करियर पर एक नजर डालते हैं।
पहली शादी में झेला टार्चर, दूसरी में बच्चे के लिए तड़पी
शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा। 2002 में उनका म्यूजिक वीडियो 'कांटा लागा' सुपरहिट हो गया, जिसने उन्हें 'कांटा लागा गर्ल' के नाम से मशहूर कर दिया। इस गाने की सफलता ने उन्हें मनोरंजन क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद, उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (2004) में 'कबही कभी' गाने में भी काम किया।
शेफाली जरीवाला का दर्द सुन कांप जाएगी रूह
शेफाली ने टेलीविजन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वह 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' में अपने पति, अभिनेता पराग त्यागी के साथ नजर आईं, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। 2019 में 'बिग बॉस 13' में उनकी एंट्री ने फिर से सुर्खियां बटोरीं। शो में उनकी बेबाकी और मजबूत व्यक्तित्व ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा, उन्होंने वेब सीरीज 'बेबी कम ना' में भी काम किया था।
2009 में टूटी थी पहली शादी
शेफाली ने 2004 में भारतीय संगीत जोड़ी 'मीट ब्रदर्स' के हरमीत सिंह से विवाह किया था। 2009 में उनका तलाक हो गया। टाइम्स नाउ के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कहा, "यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि आपकी सराहना नहीं की जा रही है। हर तरह की हिंसा शारीरिक नहीं होती। बहुत सारी मानसिक हिंसा भी होती है और आप अपने जीवन में बहुत दुखी होते हैं।"
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी किया था डेट
इसके बाद, जरीवाला ने 15 साल पहले दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को भी डेट किया था। ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने रहे। शेफाली ने फिर 2015 में भारतीय टेलीविजन अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया। हालांकि, इस शादी में भी वह मां नहीं बन पाईं और हमेशा बच्चे के लिए तड़पती रहीं। शेफाली जरीवाला इतना दर्द झेलने के बावजूद हमेशा खुश रहती थीं और अपने पति के साथ एक अच्छा बंधन साझा करती थीं।