सलमान खान के विवादास्पद फिल्म 'काला हिरण' पर प्रोड्यूसर का कड़ा जवाब
सलमान खान का नया विवाद
सलमान खान के विवाद में नया मोड़: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उनकी 1998 में हुई ब्लैकबक शिकार घटना पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' के कारण। फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सलमान की टीम द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को सार्वजनिक रूप से फाड़कर फेंक दिया और कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
'काला हिरण' के निर्माता का बयान
हाल ही में, अमित जानी ने फिल्म 'काला हिरण' की घोषणा की, जो सलमान खान के उस पुराने मामले पर आधारित है जिसमें उन पर ब्लैकबक का शिकार करने का आरोप लगा था। जैसे ही फिल्म की घोषणा हुई, सलमान की टीम ने निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें फिल्म से संबंधित किसी भी सामग्री को जारी न करने और सलमान से माफी मांगने की मांग की गई थी।
सलमान ख़ान के समर्थन में कथित रूप से D कंपनी की धमकी आ रही है , मैं किसका जवाब दूँ .? नोटिस का या धमकियों का ?
— Amit Jani (@AmitJaniIND) June 4, 2026
मैंने आपका लीगल नोटिस फाड़ के फेंक दिया है सलमान भाई .. और आपके पक्ष में आ रही D कंपनी को भी देख लेंगे ..
जी के देखा है मर के देखेंगे
ये तमाशा भी कर के देखेंगे
रास… pic.twitter.com/TJ4zoHGGyX
अमित जानी ने इस नोटिस का जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे नोटिस को फाड़ते हुए कहते हैं, 'ये है मेरा जवाब!' उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'सलमान खान के समर्थन में कथित रूप से डी कंपनी की धमकी आ रही है। मैं किसका जवाब दूं? नोटिस का या धमकियों का?'
धमकियों का खुलासा
36 घंटों में मिलीं हजारों धमकियां
वीडियो में, अमित जानी ने बताया कि पिछले 36 घंटों में उन्हें हजारों जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त और मीडिया वाले पूछ रहे थे कि नोटिस का क्या जवाब दूंगा। सलमान के मुस्लिम फैंस डोंगरी, धारावी और जोगेश्वरी से मैसेज कर रहे हैं कि अगर मैं मुंबई आया तो मुझे सर कलम कर देंगे.'
सलमान को जवाब देने का दावा
मैंने सलमान भाई को जवाब दे दिया है
प्रोड्यूसर ने आगे कहा, 'एक मैसेज डी कंपनी के नाम से आया है कि 'डी कंपनी आपको नहीं छोड़ेगी।' अब बताओ, मुझे नोटिस का जवाब देना है या इन धमकियों का? मैं सलमान भाई को जवाब दे चुका हूं।' अमित जानी ने अपने फैंस और दर्शकों को आश्वस्त किया कि वे डरने वाले नहीं हैं।
