सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव

सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न में बदलाव
सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा पैटर्न में बदलाव: सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। छात्रों के पास अपनी तैयारी को पूरा करने के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। नए परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि छात्र सही तरीके से तैयारी कर सकें। विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रश्नपत्र के पैटर्न में संशोधन किया गया है। आइए जानते हैं नए प्रश्नपत्र पैटर्न, विषयवार अंकन योजना, सेक्शन वाइज वेटेज और विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी में क्या बदलाव हुए हैं?
बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2026 में महत्वपूर्ण परिवर्तन
थ्योरी पेपर के घटक (80 अंक)

आंतरिक मूल्यांकन (20 अंक)

गणित के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई कक्षा 10 गणित का पेपर पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा। इसमें कोई संरचनात्मक परिवर्तन नहीं किया गया है और बेसिक तथा स्टैंडर्ड गणित दोनों के लिए परीक्षा पैटर्न समान रहेगा।
साइंस के परीक्षा पैटर्न में बदलाव
2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई कक्षा 10 विज्ञान का पेपर पैटर्न 2024-25 से भिन्न है। प्रश्नपत्र को तीन भागों में विभाजित किया गया है: बायोलॉजी, कैमिस्ट्री और फिजिक्स विद बायोलॉजी। फिजिक्स विद बायोलॉजी को अधिक महत्व दिया गया है और विज्ञान और फिजिक्स को समान अंक आवंटित किए गए हैं।
प्रश्नपत्र में बदलाव
कुल प्रश्न: 39 और सभी के उत्तर देना अनिवार्य है
सेक्शंस का बंटवारा (प्रश्नों की क्रम संख्या के अनुसार)
- सेक्शन A में बायोलॉजी (प्र. 1 से 16) 30 अंक
- सेक्शन B में कैमिस्ट्री (प्र. 17 से 29) 25 अंक
- सेक्शन C में फिजिक्स (प्र. 30 से 39) 25 अंक
सामाजिक विज्ञान के परीक्षा पैटर्न में बदलाव
2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए, सीबीएसई ने कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान के पेपर पैटर्न में संशोधन किया है। अब, प्रत्येक खंड एक विशेष विषय को समर्पित है – खंड A इतिहास, खंड B भूगोल, खंड C राजनीति विज्ञान और खंड D अर्थशास्त्र।
- कुल प्रश्न: 38 और सभी के उत्तर देना अनिवार्य है
- पेपर को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है।
सेक्शन A में इतिहास, सेक्शन B में भूगोल, सेक्शन C में राजनीति विज्ञान, और सेक्शन D में अर्थशास्त्र है।
3. प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 अंक निर्धारित हैं।
खबर अपडेट की जा रही है।