हैरी पॉटर की नई टीवी सीरीज़ का प्रोमो रिलीज, फैंस में हलचल
नई सीरीज़ का प्रोमो और फैंस की प्रतिक्रियाएँ
मुंबई: दुनिया की सबसे प्रसिद्ध फैंटेसी श्रृंखला हैरी पॉटर एक बार फिर नए रूप में लौटने वाली है। 25 मार्च को इस नई टीवी सीरीज़ का पहला प्रोमो जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। प्रोमो में नए अभिनेता डोमिनिक मैकलॉघलिन को हैरी पॉटर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। उनके साथ हर्माइनी ग्रेंजर के किरदार में अरेबेला स्टैंटन और रॉन वीजली के रूप में एलास्टेयर स्टाउट दिखाई दिए।
प्रोमो के रिलीज होते ही इंटरनेट पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ ने सीरीज की डिटेलिंग, सेट और संगीत की प्रशंसा की। कई दर्शकों का मानना है कि इस बार कहानी को किताबों के करीब लाने का प्रयास किया गया है, जिससे एक नया और गहरा अनुभव मिल सकता है। हालांकि, कुछ फैंस अभी भी पुराने हैरी पॉटर को असली मानते हैं, खासकर डेनियल रैडक्लिफ की अदाकारी को लेकर। यही कारण है कि नए कलाकारों को स्वीकार करना कुछ दर्शकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
पुराने और नए के बीच तुलना
पुराने और नए के बीच तुलना तेज
फैंस के कमेंट्स में स्पष्ट है कि लोग इस नई सीरीज की तुलना पुरानी फिल्मों से कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह प्रोमो उन्हें पुरानी यादों में ले गया, जबकि अन्य का मानना है कि असली जादू पहले ही बन चुका है। कई यूजर्स ने लिखा कि वे नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं, लेकिन पुराने किरदारों की छवि इतनी मजबूत है कि उन्हें अलग नजर से देख पाना आसान नहीं है।
कास्टिंग ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
कास्टिंग ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
नई सीरीज़ की कास्टिंग भी चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। हैरी, हर्माइनी और रॉन के अलावा कई महत्वपूर्ण किरदारों के लिए नए चेहरे सामने आए हैं। एल्बस डंबलडोर के रूप में जॉन लिथगो, सेवरस स्नेप के रोल में पापा एस्सीडू और रूबियस हैग्रिड के रूप में निक फ्रॉस्ट नजर आएंगे। इन कास्टिंग निर्णयों ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
