उत्पन्ना एकादशी: राशि अनुसार करें विशेष उपाय
उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर को मनाया जाएगा, जो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन है। इस दिन किए गए राशि अनुसार उपाय भक्तों को धन-दौलत और सुख-समृद्धि दिलाने में सहायक होते हैं। जानें किस राशि के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए और कैसे ये उपाय सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनाए रख सकते हैं।
| Nov 15, 2025, 07:47 IST
धन-दौलत में होगी अपार वृद्धि
Utpanna Ekadashi, नई दिल्ली: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाता है, जो कि 15 नवंबर (शनिवार) को मनाया जाएगा। यदि आप एकादशी का व्रत आरंभ करना चाहते हैं, तो इसे इसी दिन से शुरू कर सकते हैं, क्योंकि एकादशी की शुरुआत इसी दिन से होती है। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस दिन किए गए राशि अनुसार उपाय सालभर लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनाए रखेंगे।
करें ये काम
- मेष राशि: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी के दिन लाल रंग का फूल अर्पित करें।
- वृषभ राशि: सफेद चीजों का दान करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- मिथुन राशि: हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
- कर्क राशि: खीर का भोग अर्पित करें। इससे घर में खुशियां आती हैं।
- सिंह राशि: पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें और खुद भी पहनें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
- कन्या राशि: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सफेद मिठाई और केसर अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- तुला राशि: सफेद चीजों का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
- वृश्चिक राशि: गुड़ का दान करें। इससे नौकरी-व्यापार में तरक्की होती है।
- धनु राशि: पीले वस्त्र, पीले चंदन और पीले फल का दान करें।
- मकर राशि: दही और इलायची का भोग अर्पित करें।
- कुंभ राशि: पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- मीन राशि: गरीबों की सेवा करें और भगवान को मिश्री का भोग लगाएं।
