Newzfatafatlogo

कर्बला में अरबईन का भव्य आयोजन: लाखों लोग पहुंचे श्रद्धा के साथ

14 अगस्त को इराक के कर्बला में अरबईन का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यह परंपरा 1400 साल पुरानी है और इसमें शिया, सुन्नी और ईसाई सभी शामिल होते हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे यह आयोजन शांति से संपन्न हो सके। जानें इस आयोजन की विशेषताएं और भारत से कितने लोग पहुंचे हैं।
 | 
कर्बला में अरबईन का भव्य आयोजन: लाखों लोग पहुंचे श्रद्धा के साथ

अरबईन का आयोजन

वीडियो: 14 अगस्त को इराक के पवित्र शहर कर्बला में अरबईन का एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर नजब से कर्बला तक सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने वाले लोग शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन में भाग लेने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा शामिल हैं। सभी लोग यहां इमाम हुसैन पर दुरूद और सलाम पेश करते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इस साल भारत से लगभग 1 लाख लोग इराक पहुंचे हैं।


हालांकि इस आयोजन में लाखों लोग शामिल होते हैं, लेकिन इसे सबसे शांतिपूर्ण आयोजन माना जाता है। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी जायरीनों की सेवा में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम में शिया मुसलमानों के अलावा सुन्नी और ईसाई भी शामिल होने के लिए आते हैं। यह परंपरा लगभग 1400 वर्षों से चली आ रही है। वीडियो में पूरी रिपोर्ट देखें…