गणेश चतुर्थी 2025: शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

गणेश चतुर्थी का पर्व
नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी 2025 का पावन पर्व आज 27 अगस्त को पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और उन्हें घरों में स्थापित किया जाता है। मान्यता है कि गणपति बप्पा की घर में स्थापना से जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता का वास होता है। इस अवसर पर गणेश की स्थापना का सही समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
गणेश स्थापना का शुभ समय
पंचांग और शास्त्रों के अनुसार, 27 अगस्त को गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ समय सुबह 11:05 से दोपहर 12:42 तक है। हालांकि, दोपहर 12:22 से राहुकाल शुरू होगा, जिसे अशुभ माना जाता है। इसलिए गणेश की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे उपयुक्त समय 11:05 से 12:22 बजे तक रहेगा।
शहरों के अनुसार गणेश चतुर्थी स्थापना मुहूर्त 2025
पुणे - प्रातः 11:21 से दोपहर 01:51
नई दिल्ली - प्रातः 11:05 से दोपहर 01:40
चेन्नई - प्रातः 10:56 से दोपहर 01:25
जयपुर - प्रातः 11:11 से दोपहर 01:45
हैदराबाद - प्रातः 11:02 से दोपहर 01:33
गुरुग्राम - प्रातः 11:06 से दोपहर 01:40
चंडीगढ़ - प्रातः 11:07 से दोपहर 01:42
कोलकाता - प्रातः 10:22 से दोपहर 12:54
मुंबई - प्रातः 11:24 से दोपहर 01:55
बेंगलूरु - प्रातः 11:07 से दोपहर 01:36
अथर्वशीर्ष पाठ
अथर्वशीर्ष पाठ : ॐ नमस्ते गणपतये
गणेश आरती
श्री गणेश आरती
नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची
सर्वांगी सुन्दर उटी शेंदु राची
कंठी झलके माल मुकताफळांचीजय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति
दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति
जय देव जय देव
राशि अनुसार उपाय
गणेश चतुर्थी : राशि अनुसार करें ये उपाय
मेष : गणेश जी को लाल फूल और मोदक चढ़ाएं, करियर में सफलता मिलेगी।
वृषभ : सफेद फूल और पंचामृत से स्नान कराएं, पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी।
मिथुन : दूर्वा और हरी मिठाई अर्पित करें, धन संबंधी रुकावटें दूर होंगी।
कर्क : नारियल और दूध की मिठाई चढ़ाएं, मानसिक तनाव कम होगा।