देवउठनी एकादशी: शुभकामनाएं और महत्व
देवउठनी एकादशी का पर्व
Devuthani Ekadashi wishes in hindi: नई दिल्ली : आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है। इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं।
इस दिन से शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन और गृहप्रवेश फिर से आरंभ होते हैं। उत्तर भारत में, विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में, इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों में विष्णु जी की मूर्ति को स्नान कराकर नई पोशाक पहनाई जाती है। लोग एक-दूसरे को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अपने दोस्तों, सहकर्मियों या परिवार को ये प्यारे संदेश भेजकर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यहां देवउठनी एकादशी के विशेष शुभकामना संदेश हिंदी में प्रस्तुत हैं:
Devuthani Ekadashi wishes
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु जी को जगाएंगे हम,
एकादशी का पर्व मिलकर मनाएंगे हम,
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
एकादशी का यह पर्व आपके लिए खुशी और सफलता लेकर आए,
आपको देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं
इस देवउठनी एकादशी में आपके घर सुख-समृद्धि
और खुशियां हजार आएं
हैप्पी देवउठनी एकादशी 2025
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं
भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी आपको सभी सुख, धन और समृद्धि प्रदान करें।
आपको और आपके परिवार को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।
भगवान विष्णु के नींद से जागने की
सभी भक्तों को बधाई
देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं!
उठो देव हमारे,
उठो इष्ट हमारे,
खुशियों से आंगन भर दो,
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपको देवउठनी एकादशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान विष्णु आपकी सभी समस्याओं को दूर करें और आपको सभी बाधाओं का सामना करने की शक्ति दें।
सबसे सुंदर वो नजारा होगा,
दीवार पे दीयों का माला होगा,
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी
और आपके लिए पहला विश हमारा होगा,
देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं।
विशेष प्रार्थना
तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे
सज गई उनकी जोड़ी
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए
जल्दी ले के आओ पिया डोली
देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं
देवउठनी एकादशी के अवसर पर हम श्री हरि से प्रार्थना करते हैं कि आपको सही रास्ता दिखाने के लिए उनका आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहे।
