धनतेरस 2025: जानें पूजा और खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

धनतेरस का पर्व
Dhanteras 2025: आज, 18 अक्टूबर 2025, को पूरे देश में श्रद्धा और विश्वास के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन को आयु, स्वास्थ्य और धन-समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करके सुख और समृद्धि की कामना करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोने, चांदी, बर्तन और अन्य नई वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से जीवन में अक्षय सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। आइए जानते हैं आज के दिन से जुड़े विशेष पूजा और खरीदारी के शुभ समय।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:18 बजे से होगी और इसका समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 01:51 बजे होगा।
धनतेरस पूजा के लिए विशेष शुभ मुहूर्त
आज शाम पूजा का शुभ समय 07:16 PM से 08:20 PM तक रहेगा।
पूजा की कुल अवधि: 1 घंटा 4 मिनट।
धनतेरस पर खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल और वृषभ काल को धनतेरस पर खरीदारी के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इन कालों में की गई खरीदारी से धन में वृद्धि होती है।
प्रदोष काल: शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक।
वृषभ काल: शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक।
धनतेरस 2025 पर अन्य शुभ मुहूर्त में खरीदारी
इस धनतेरस पर अमृत काल, अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त भी मिल रहे हैं, जो खरीदारी के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।
अमृत काल: सुबह 08:50 से 10:33 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 से 12:29 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 से 02:46 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:48 से 06:14 तक।
सायाह्न संध्या: शाम 05:48 से 07:04 तक।
मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से जीवन में सुख, समृद्धि और धनवृद्धि होती है।