नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनने का महत्व

मां कूष्मांडा की कृपा का दिन
मां कूष्मांडा का महत्व
मां कूष्मांडा को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के चौथे दिन उनकी पूजा से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचनाकार भी कहा जाता है।
माता की आराधना से बुद्धि, बल और यश की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रंग के कपड़े पहनना और अर्पित करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के चौथे दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
रॉयल ब्लू रंग का महत्व
नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग का विशेष महत्व है। इस दिन इस रंग का वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग शक्ति, आत्मविश्वास, समृद्धि और गहराई का प्रतीक है।
पूजा विधि
नवरात्रि के चौथे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें। रॉयल ब्लू रंग का वस्त्र पहनना इस दिन विशेष रूप से शुभ होगा। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें। पूजा स्थल को फूलों से सजाएं और मां कूष्मांडा के व्रत का संकल्प लें।
लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और उस पर मां कूष्मांडा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। फिर मां को पीले रंग का वस्त्र, फल-फूल, मिठाइयां, अक्षत, नैवेद्य, धूप और दीप अर्पित करें। अंत में दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां से क्षमा याचना करें।
मंत्रों का जाप
- ॐ देवी कूष्माण्डायै नम:॥
बीज मंत्र
- ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नम:॥
स्तुति मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥