Newzfatafatlogo

नौतनवा में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

नौतनवा में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक परिधान में गुरुवाणी का पाठ किया। नगर कीर्तन का मार्ग हनुमान चौक से होते हुए विभिन्न स्थलों पर गया, जहां श्रद्धालुओं ने गुरु जी की शिक्षाओं का स्मरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने भी इस अवसर पर संगत की सेवा की।
 | 
नौतनवा में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व


महराजगंज :: सिख धर्म के संस्थापक, श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज नौतनवा नगर में एक भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।


गुरुद्वारा सभा नौतनवा से गुरुद्वारा प्रमुख सरदार मंजीत सिंह के नेतृत्व में यह नगर कीर्तन हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा मुख्य मार्ग, अटल चौक, घंटाघर, सरदार शहीद भगत सिंह चौक होते हुए बेरीवाल पेट्रोल पम्प तक पहुंचा और फिर वापस गुरुद्वारा सभा पर समाप्त हुआ।


इस नगर कीर्तन में केशरी वस्त्र पहने बच्चे और पारंपरिक परिधान में महिलाएं गुरुवाणी का पाठ करते हुए श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आईं। पंज प्यारे और फूलों से सजी पालकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जबकि विभिन्न गतका पार्टियों ने अपने अद्भुत युद्धकला प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर संगत की सेवा की और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा, “गुरु नानक देव जी ने मानवता, एकता, सेवा और सच्चे प्रेम का संदेश दिया। उनका मूलमंत्र ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ है — अर्थात् ईश्वर का स्मरण करें, ईमानदारी से मेहनत करें और दूसरों के साथ बांटकर खाएं।”


कार्यक्रम में सरदार परमजीत सिंह, सरदार नम्मे सिंह, सरदार गुरुबचन सिंह, सरदार बलजीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार चरनजीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार सटी सिंह के साथ-साथ सभासद धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, प्रमोद गौतम, अनिल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, संजय पाठक, अशोक कुमार, राजकुमार गौड़, विजय उपाध्याय, अभय जायसवाल एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


नौतनवा में गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन