Newzfatafatlogo

भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

भारत ने 15 अगस्त 2025 को अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। पीएम मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराते हुए देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने आजादी के महत्व, एकता की भावना और आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ता पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को सहन नहीं करेगा। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करते हुए देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। जानें उनके भाषण के मुख्य बिंदु और संदेश।
 | 
भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस: पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन

स्वतंत्रता दिवस 2025: एक नई शुरुआत

स्वतंत्रता दिवस 2025: भारत आजादी के 79 वर्ष पूरे कर रहा है। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मिली स्वतंत्रता का यह पर्व हर भारतीय के लिए गर्व और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।


पीएम मोदी का संदेश

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है। एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है। संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को मार्गदर्शन दे रहा है। यह सामूहिक सिद्धियों का पर्व है। लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं। हमने धारा 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।


आक्रोश का संदेश

पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है


प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त का विशेष महत्व है। आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने जिस तरह कत्लेआम किया, वह अत्यंत दुखद है। धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है।


न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग का अंत

अब न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा भारत


पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। पाकिस्तान में हुई तबाही के नए खुलासे हो रहे हैं। हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे। भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं हैं।


एकता का पर्व

आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है


पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है। एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है। संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को मार्गदर्शन दे रहा है। यह सामूहिक सिद्धियों का पर्व है।


तिरंगे का जश्न

देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं


पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं। भारत के हर कोने से एक ही गूंज है- हमारी मातृभूमि का जयगान।


उन्होंने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी का जश्न मनाने का है। हमें अपने इतिहास को याद रखना चाहिए और यह सोचने का भी समय है कि हम अपने देश को कैसे एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बना सकते हैं।