रक्षाबंधन 2025: भाई-बहन के रिश्ते का जश्न

रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं: आज, 9 अगस्त को, पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की एक विशेष डोर है, जो जीवनभर साथ निभाने का वादा करती है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख उत्सवों में से एक माना जाता है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
लड़ाई-झगड़ा इस रिश्ते की पहचान है,
रूठना और मनाना इस रिश्ते का मान है।
भाई-बहन में एक-दूसरे की जान बसती है,
भाई बहन के हर अरमान को पूरा करता है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
भाई-बहन के प्यार का बंधन
इस दुनिया में एक वरदान है।
इसके जैसा कोई और रिश्ता नहीं,
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन आई।
बहन के हाथों से सजी भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
रक्षाबंधन पर प्रेरणादायक उद्धरण
हमारा रिश्ता जन्मों का है,
भरोसे और प्यार से भरा।
चलो इसे बांधें भाई,
राखी के अटूट बंधन में।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
चंदन का टीका और रेशम का धागा,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार।
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार,
मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
रक्षाबंधन के शुभ संदेश
रेशम की डोरी में छिपा है बहन का प्यार,
भाई भी खुश हो जाता है,
जब वह आती है मनाने राखी का त्योहार।
Happy Raksha Bandhan
राखी का त्योहार आया है,
खुशियों का पैगाम लाया है,
जो एक डोर में बंध जाए,
वो भाई-बहन का प्यार लाया है !!
Happy Raksha Bandhan
रक्षा बंधन केवल एक राखी बांधने का दिन नहीं है,
यह खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाने का दिन है।
हैप्पी राखी!
Happy Raksha Bandhan
भाई-बहन का रिश्ता और रक्षाबंधन की मिठास
रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, खुशहाली और सुरक्षा की कामना करती है। वहीं भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। यह प्यार, समर्पण और विश्वास से भरा त्योहार पूरे भारत में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन सावन का पवित्र महीना भी समाप्त होता है, जिससे इसकी धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
गुड मॉर्निंग! रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं! भाई-बहन का यह रिश्ता हमेशा अटूट बना रहे।
सुप्रभात! राखी के इस पावन दिन पर आपके जीवन में खुशियों की बहार हो... Happy Raksha Bandhan!
रिश्ता है जन्मों का, प्यार है दिल से... गुड मॉर्निंग और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
हर सुबह की तरह ये राखी भी नई उमंग लेकर आए... हैप्पी रक्षाबंधन!
इन खूबसूरत मैसेज के साथ दिन की शुरुआत करें और अपने भाई-बहन के चेहरे पर मुस्कान लाएं।
त्योहार को नया रंग दें
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आप रंग-बिरंगी तस्वीरें, सुंदर शायरी और आकर्षक कोट्स भेजकर भी इस त्योहार को और खास बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही Raksha Bandhan Good Morning Images, स्टेटस और फोटो इन दिनों काफी पॉपुलर हैं। आप इन्हें डाउनलोड कर सीधे शेयर कर सकते हैं।