Newzfatafatlogo

रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ब्रज की छात्राओं ने बांधी राखी

इस रक्षाबंधन पर ब्रज की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तुलसी से बनी राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्राओं ने राष्ट्रपति को भेंट दी और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण पर जोर दिया। जानें इस आयोजन की खास बातें और राष्ट्रपति का संदेश।
 | 
रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ब्रज की छात्राओं ने बांधी राखी

रक्षाबंधन का खास अवसर

नई दिल्ली। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व ब्रज की छात्राओं के लिए विशेष रूप से आनंद और उपलब्धियों से भरा रहा। वृंदावन पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कलाई पर वृंदावन की तुलसी से बनी राखी बांधकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

राष्ट्रपति भवन ने पूरे देश से बच्चों को आमंत्रित किया, जिसमें उत्तर प्रदेश की वृंदावन पब्लिक स्कूल की छात्राओं को यह विशेष अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें राखियां बांधी। दल में शामिल छात्राएं अन्वी, कषिका, वैष्णवी और अनिकेत ने राष्ट्रपति के समक्ष राधे-राधे का संबोधन करते हुए श्री बांके बिहारी का चित्र, वृंदा राखी, ब्रजरज और तुलसी की माला भेंट की, जिसे राष्ट्रपति ने मुस्कान के साथ स्वीकार किया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से सभी बच्चों को उपहार दिए गए। इस दल का नेतृत्व प्रधानाचार्य कृति शर्मा और महाप्रबंधक पुण्य प्रकाश ने किया। दल के सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सादगी और बच्चों के प्रति उनकी आत्मीयता से अभिभूत रहे। राष्ट्रपति ने रक्षाबंधन के अवसर पर पौधरोपण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक संपदा के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण कदम है।