श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: राशि अनुसार पूजा विधि और भोग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका प्राकट्य मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन को विशेष रूप से मनाने की परंपरा है। यदि आप अपने जीवन में कृष्ण की कृपा चाहते हैं, तो राशि के अनुसार उनकी पूजा करना आवश्यक है। आइए जानते हैं कैसे।
राशि अनुसार पूजा विधि
मेष राशि:
मेष राशि के जातक जन्माष्टमी की सुबह स्नान के बाद लाल फूल और मिश्री भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें। इसके बाद, मंत्र “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का 108 बार जप करें। लड्डू गोपाल को लाल या गुलाबी वस्त्र पहनाएं।
वृष राशि:
वृषभ राशि वाले जातक इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को सफेद माखन और शक्कर का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही, श्रीकृष्ण अष्टक या गोविंदाष्टक का पाठ करें। लड्डू गोपाल को सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र पहनाएं।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक भगवान श्री कृष्ण को तुलसी के पत्ते और पीले फूल अर्पित करें। शाम को उनके सामने दीपक जलाएं। लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं।
कर्क राशि:
कर्क राशि वाले जातक भगवान श्री कृष्ण को दूध और केसर मिला माखन चढ़ाएं। रात में 11 दीपक जलाकर गोपाल मंत्र का जाप करें। लड्डू गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातक इस दिन श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें और “ॐ गोविन्दाय नमः” का 21 माला जप करें। लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले जातक लड्डू गोपाल को हरे रंग की वस्तु अर्पित करें और भगवान कृष्ण को ध्वज चढ़ाएं। लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को राधा-कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और श्रीकृष्ण के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। लड्डू गोपाल को सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण को लाल और मिश्री अर्पित करना चाहिए और उनके विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं।
धनु राशि:
धनु राशि वाले जातक भगवान श्री कृष्ण को पीले मीठे चावल का भोग अर्पित करें और श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का पाठ करें। लड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
मकर राशि:
मकर राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को काले तिल और गुड़ का भोग अर्पित करें और जरूरतमंदों को दान करें। लड्डू गोपाल को गुलाबी या भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक कान्हा को सफेद फूल और मिश्री जल में मिलाकर अर्पित करें। लड्डू गोपाल को गुलाबी या भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं।
मीन राशि:
मीन राशि वाले जातक भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें और “ॐ वासुदेवाय नमः” मंत्र का जप करें। लड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।