Newzfatafatlogo

Heart Health: दिल की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है भुना चना, आज ही मार्केट से खरीद लाएं

भुने चने शरीर के लिए रामबाण माने जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना भुने हुए चने खाने से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि दिल की सेहत भी बेहतर होती है।
 | 
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भुने हुए चने खाएं

Fitness Desk: भुने चने शरीर के लिए रामबाण माने जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना भुने हुए चने खाने से न केवल वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि दिल की सेहत भी बेहतर होती है। भुने हुए चने प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस, तांबा, फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से राहत मिलती है और कई फायदे होते हैं।

कब्ज से राहत
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भुने हुए चने खाएं. सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है. यह पाचन में भी सुधार लाता है. इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। विशेषज्ञ भी इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं।

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भुने हुए चने खाएं
अपने दिल को स्वस्थ रखें

भुने हुए चने दिल के दोस्त माने जाते हैं. इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। भुने हुए चने मैंगनीज, फास्फोरस, फोलेट और तांबे से भरपूर होते हैं, जो अच्छे रक्त परिसंचरण को बनाए रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं।
 
रक्तचाप नियंत्रित रखें

चने में वसा और कैलोरी कम और प्रोटीन और फाइबर अधिक होता है। भुने चने में कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो सूजन को कम करता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। मैंगनीज ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने का काम करता है। भुने हुए चने फास्फोरस का भी स्रोत हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो भुने हुए चने खाएं
मधुमेह में लाभकारी

अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो भुने हुए चने फायदेमंद माने जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिसके कारण यह मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
 
वजन कम करना

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आज से ही अपनी डाइट में भुने हुए चने शामिल करें। इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है. इससे बार-बार खाने से बचने में मदद मिलती है. जिससे पाचन शक्ति मजबूत रहती है।