Newzfatafatlogo

बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की आसान विधि

कप केक सभी के पसंदीदा होते हैं, और आज हम आपको बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की एक सरल विधि बताएंगे। इस रेसिपी में आपको केवल कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी, जैसे मैदा, कोको पाउडर, और कंडेंस मिल्क। जानें कैसे आप इसे आसानी से बना सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।
 | 
बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की आसान विधि

चॉकलेट कप केक की रेसिपी

हेल्थ कार्नर :-   कप केक सभी को भाते हैं। आज हम आपको बिना अंडे के चॉकलेट कप केक बनाने की विधि बताएंगे। आइए जानते हैं इसे बनाने का सरल तरीका।



 


सामग्री


मैदा                                        3 बड़े चम्मच


कोको पाउडर                1 1/2 बड़ा चम्मच


बेकिंग पाउडर                     1/8 छोटा चम्मच


बैकिंग सोडा                         1 चुटकी


बटर                                        2 बड़े चम्मच


कंडेन्स मिल्क                       2 बड़े चम्मच


दूध                                          4 बड़े चम्मच


विधि


पहले एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें बटर, कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर फिर से मिलाएं। अब हमारा बैटर तैयार है। इसे माइक्रोवेव में 2 मिनट तक 850 डिग्री पर पकाएं। आपका चॉकलेट कप केक तैयार है।


इसे चॉकलेट फ्लेक्स से सजाएं और ठंडा करके परोसें।