स्वस्थ नाश्ते के लिए पास्ता बनाने की विधि

पास्ता को बनाएं हेल्दी नाश्ता
नाश्ते के लिए पास्ता का सेवन कई लोगों को पसंद आता है। आमतौर पर यह धारणा है कि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन पास्ता को एक स्वस्थ नाश्ते में बदला जा सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार की फाइबर और विटामिन युक्त सब्जियां मिलाकर इसे पौष्टिक बनाया जा सकता है।
पास्ता को हेल्दी बनाने के लिए इसे अकेले नहीं बनाना चाहिए। इसमें सब्जियों को मिलाकर इसे पौष्टिकता प्रदान करें। सब्जियों में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। पास्ता बनाते समय सॉस के बजाय टमाटर का रस मिलाना बेहतर होता है।
इसके अलावा, उबली हुई सब्जियों के साथ मूंगफली और काजू भी डाल सकते हैं, जिससे पास्ता एक हेल्दी नाश्ता बन जाएगा।
एक प्लेट पास्ता में निम्नलिखित पोषक तत्व होते हैं:
इसमें 250 से 300 कैलोरी, 7 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फैट, और 3.5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। एक प्लेट पास्ता से फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण मिलते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
पास्ता में फाइबर की अधिकता इसे मोटापे के रोगियों के लिए भी उपयुक्त बनाती है।
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसलिए, डायबिटीज के रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं।