BGMI में स्वतंत्रता दिवस पर OG vs NG: द लिगेसी शोडाउन का आयोजन

OG vs NG: द लिगेसी शोडाउन
OG vs NG, द लिगेसी शोडाउन: BGMI में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर OG vs NG: द लिगेसी शोडाउन नामक एक विशेष इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कई प्रमुख प्रो प्लेयर भाग लेंगे और यहाँ एक बड़ा पुरस्कार रखा गया है। यह टूर्नामेंट दो दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मैच देखने को मिलेंगे। आइए, इस टूर्नामेंट के शेड्यूल, पुरस्कार राशि और भाग लेने वाली टीमों की जानकारी प्राप्त करते हैं।
BGMI OG vs NG टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि
BGMI ने OG vs NG लिगेसी शोडाउन के लिए 8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की है। इस प्रतियोगिता में मोर्टल, स्काउट और जोनाथन जैसे प्रसिद्ध प्लेयर शामिल होंगे।
BGMI OG vs NG शोडाउन में भाग लेने वाली टीमों की सूची
टीम का नाम | खिलाड़ियों के नाम |
Team Bhaijaanz | Gravity, Dionsys, Hunterz, Viper, Zap |
Team 8BIT | Mafia, Mercy, Driger, Mamba |
Gods Reign | Destro, Neyoo, Justin, Deltapg, Robin |
IQOO 8BIT | Saumraj, Spower, Aquanox, Insidious, Raiden |
FS ESPORTS | Roman, Levi, Rushboy, GodX, Lovish |
META NINJA | Dragon, Poko, Beardbaba, Reaper, Vpix |
Team Tamilas | Vaadhiyaar, Carry, Maxy, Manty, Mrspray |
SYNERGE | AustinX, Seervi, Siuuu, Vampire |
HeroXtreme Godlike | Punk, Admino, Jonathan, ZGOD, Simp |
Revenant XSPARK | Shadow, Rony, Sarang, Ninjajod |
Team SOUL | Mortal, Viper, Ronak, Owais, Slayer |
HYDRA | Dynamo, Hrishav, Danger, Mastizone |
MEGASTARS | Encore, Paradox, TopDawg, SNAX, Kyoya |
IQOO SOUL | Nakul, Joker, Goblin, Legit |
TEAM IND | Kratos, Scout, Daljitsk, Trance |
TEAM ARYAN x TMG | Aryan, Henry, Syrax, Vishu, Devotee |
Medal Esports | Venam, Altu, Aimbot, Termi |
OG vs NG शोडाउन का शेड्यूल
14 अगस्त 2025 (पहला दिन)
- शुरुआती मैच – टीडीएम BO3
- पहला मुख्य मैच – इरेंगल
- पहला शोमैच – वाओ मोड
- दूसरा मुख्य मैच – मीरामार
- दूसरा शोमैच – वाओ मोड
- तीसरा मुख्य मैच – सैनहॉक
- चौथा मुख्य मैच – रोंडो
15 अगस्त 2025 (दूसरा दिन)
- पांचवां मुख्य मैच – इरेंगल
- तीसरा शोमैच – वाओ मोड
- छठा मुख्य मैच – मीरामार
- चौथा शोमैच – वाओ मोड
- सातवां मुख्य मैच – सैनहॉक
- आठवां मुख्य मैच – विकेंडी
BGMI की खास प्रतियोगिता कहां देख सकते हैं?
OG vs NG लिगेसी शोडाउन को BGMI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। 14 और 15 अगस्त को इस प्रतियोगिता का लाइव एक्शन देखने का मौका मिलेगा, जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।