IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव की तैयारी

सीएसके में संभावित बदलाव
IPL 2026: पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा, जिसके चलते टीम में बड़े बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस संदर्भ में चेन्नई में एक बैठक की है। धोनी ने एक इवेंट में इस बदलाव के संकेत भी दिए थे। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि पांच बार की चैंपियन सीएसके आगामी ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
सीएसके की टीम में दिखेगा बदलाव
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स 10 खिलाड़ियों को रिलीज करने की योजना बना रही है। इनमें आर अश्विन (9.75 करोड़), डेवोन कॉन्वे (6.25 करोड़), रचिन रवींद्र (4 करोड़), राहुल त्रिपाठी (3.4 करोड़), सैम करन (2.4 करोड़), गुरजपनीत सिंह (2-2 करोड़), नाथन एलिस (2 करोड़), दीपक हुड्डा (1.75 करोड़), जेमी ओवरटन (1.5 करोड़) और विजय शंकर (1.2 करोड़) शामिल हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जबकि कुछ को टीम में संतुलन के कारण खेलने का मौका नहीं मिला। रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें…