Honor X70: नई स्मार्टफोन तकनीक और विशेषताएँ

Honor X70 के स्पेसिफिकेशंस
Honor X70 की जानकारी: स्मार्टफोन निर्माता ऑनर अपने नए डिवाइस Honor X70 को चीन में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह डिवाइस एक्स60 सीरीज का उत्तराधिकारी हो सकता है। लॉन्च से पहले ही इसकी लाइव इमेज और महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुकी हैं, जिससे फोन की बैटरी और अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है।
चीनी टेक ब्लॉगर Experience More ने Honor X70 की लाइव इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस साझा की हैं। लीक के अनुसार, Honor X70 में एक फ्लैट OLED डिस्प्ले और पीछे एक गोल कैमरा मॉड्यूल होगा। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन (2640 x 1200 पिक्सल) का सपोर्ट हो सकता है। डिवाइस के रियर पैनल पर MTN-AN00 मॉडल नंबर देखा गया है, जो इसकी आधिकारिक पहचान को दर्शाता है। इस फोन का वजन 193 से 199 ग्राम के बीच होने की संभावना है।
Honor X70 में Qualcomm का शक्तिशाली Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है। इसे 12GB फिजिकल रैम और 12GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 256GB स्टोरेज की सुविधा भी हो सकती है। लीक के अनुसार, Honor X70 में 8,300mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। केवल 512GB वैरियंट में 80W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
फोटोग्राफी के लिए, इस फोन में OIS के साथ 50 MP का रियर कैमरा और 8 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। सॉफ्टवेयर के मामले में, Honor X70 स्मार्टफोन Magic OS 9.0 पर आधारित Android 15 पर काम कर सकता है।