पीएम मोदी ने गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया
पीएम मोदी का सूरत दौरा
4,732 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेड इन इंडिया टैंक और ड्रोन के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह कॉम्प्लेक्स भारत का एक अत्याधुनिक रक्षा निर्माण केंद्र है।
यहां बख्तरबंद वाहन, तोप से जुड़े सिस्टम और अन्य सैन्य प्लेटफॉर्म का निर्माण, जोड़ना और परीक्षण करना होता है। पीएम मोदी सूरत में 12,421 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो पैकेज और चार अन्य हाईवे शामिल हैं।
वर्चुअल उद्घाटन की योजना
सूरत, दमन और लक्षद्वीप में उद्घाटन
सूरत में पीएम मोदी हाईवे के अलावा बड़े और छोटे पुल, रेलवे पुल, फ्लाईओवर और 70 अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 4,732 करोड़ रुपये की चार NHAI परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।
इन परियोजनाओं में एनएच-56 के धामासिया से बिटाडा तक चार लेन का निर्माण (पैकेज-4), नसरपोर से मलोथा तक चार लेन का निर्माण (पैकेज-6), रिलायंस के पास छह लेन का अंडरपास और एनएच-53 के सूरत-हजीरा सेक्शन पर कावास में वीवीयू-कम-फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके अलावा, दमन से मोदी लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह और पर्यटन परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
