हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का लिया फैसला
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से अलगाव
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से अलगाव: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और टीम के अन्य खिलाड़ियों के बीच मतभेदों की खबरें लगातार आ रही हैं। इस सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर पांड्या ने कई बार अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एक बेहद निराशाजनक IPL सीज़न के बाद, यह जानकारी सामने आ रही है कि पांड्या का टीम के प्रति मोहभंग हो गया है और वह इसे छोड़ने का मन बना रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन के दौरान मानसिक तनाव और थकान के चलते पांड्या अब फ्रेंचाइजी को छोड़ने की तैयारी में हैं। एक सूत्र ने बताया कि पांड्या ने सीज़न के बीच में ही टीम प्रबंधन को इस बारे में सूचित कर दिया था। जब प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त हो गईं, तब यह स्पष्ट हुआ कि पांड्या और मुंबई इंडियंस ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है।
32 वर्षीय पांड्या ने 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली थी, जिसके बाद उन्हें फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पिछले दो सीज़न में, मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी पांड्या के नेतृत्व में खेलना नहीं चाहते थे।
