घर पर गमले में तरबूज उगाने के आसान तरीके

तरबूज खाने के फायदे
तरबूज एक ऐसा फल है, जिसे गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है। यह न केवल ताजगी देता है, बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी दूर करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। इसके अलावा, तरबूज खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और त्वचा पर निखार आता है।
गमले का चुनाव
तरबूज उगाने के लिए कम से कम 18 इंच गहरा और 18-24 इंच चौड़ा गमला होना चाहिए। गमले के नीचे एक छेद होना आवश्यक है ताकि पानी निकल सके।
मिट्टी की तैयारी
गमले में बागवानी वाली मिट्टी भरें और इसमें 30% कम्पोस्ट और 20% रेत मिलाएं। इससे जल निकासी में मदद मिलेगी। मिट्टी को अच्छे से मिलाकर एक-दो दिन के लिए छोड़ दें।
बीज बोने की विधि
गमले में 1 से 1.5 इंच गहरा गड्ढा बनाएं और हर गड्ढे में 2-3 बीज डालें। यदि गमला बड़ा है, तो बीजों के बीच की दूरी 6-8 इंच होनी चाहिए। बीज बोने के बाद हल्का पानी डालें।
फल आने का समय
तरबूज की बेल को समय-समय पर छंटाई करनी चाहिए। बेल को सहारे की आवश्यकता होती है, इसलिए लकड़ी का मचान बना सकते हैं। 70 से 90 दिन में फल आने लगते हैं।
कीटों से सुरक्षा
फलों को कीटों से बचाने के लिए उन पर नेट लगाएं या नीम का तेल छिड़कें। छोटे फल वाले बीजों का उपयोग करें।