जूनियर एनटीआर का 43वां जन्मदिन: 'ड्रैगन' का टीजर जारी, सेलेब्स ने दी बधाई
जूनियर एनटीआर का जन्मदिन और 'ड्रैगन' का टीजर
नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) आज 20 मई को अपने 43वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले उनकी फिल्म 'ड्रैगन' (Film 'Dragon') का टीजर जारी किया गया, जिसे सेलेब्स और फैंस ने बहुत पसंद किया। एनटीआर ने अपने जन्मदिन पर एक विशेष पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस और फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील (Director Prashanth Neel) का आभार व्यक्त किया है।
View this post on Instagram
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से ठीक पहले, 19 मई की रात 11:52 बजे उनकी फिल्म 'ड्रैगन' का पहला टीजर जारी किया गया। इस झलक को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया है। आज एनटीआर के जन्मदिन पर कई सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
प्रशांत नील ने दी बधाई
And then, THE HUG… #DRAGON pic.twitter.com/lJZJ1ftI38
— Dragon (@DragonMovieOffl) May 19, 2026
फिल्म 'ड्रैगन' की झलक सामने आते ही एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील ने खुशी से एक-दूसरे को गले लगाया। इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एनटीआर के जन्मदिन पर प्रशांत नील का यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत भा रहा है।
अल्लू अर्जुन और श्रीनु वैतला ने दी बधाई
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'इस बार यह बाघ नहीं, अजगर (ड्रैगन) है।' वहीं, निर्देशक श्रीनु वैतला ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की और एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी।
Many happy returns of the day Bava @tarak9999 ! May you have abundant prosperity, peace & love .
This time it ain’t tiger
It’s DRAGON![]()
Roaring fire every shot— Allu Arjun (@alluarjun) May 20, 2026
साउथ अभिनेता गोपीचंद मालिनेनी ने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। गोपीचंद ने लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' इसके साथ ही उन्होंने 'ड्रैगन' के टीजर की भी तारीफ की।
Happiest Birthday to our dearest @tarak9999 garu
A force celebrated beyond boundaries. And now… arriving with a world that looks absolutely monstrous #PrashanthNeel IS JUST
#DragonGlimpse has all the madness, emotion, rage and aura to set the atmosphere on fire…— Gopichandh Malineni (@megopichand) May 19, 2026
नागा वामसी ने भी एनटीआर को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हमारे ड्रैगन को शुभकामनाएं।' इसके अलावा, साउथ अभिनेता महेश बाबू ने भी एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दी है। महेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक विशेष तस्वीर साझा की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, ड्रैगन की झलक शानदार है।'
LUGER kalaloki mathram raakandi
… RAW Madness, pure fireee… can’t wait to witness the havoc
Wishing our #DRAGON @tarak9999 anna a blockbuster birthday filled with love, power & happiness
See you on the setss veryyy soon anna
#HappyBirthdayNTR…
— Naga Vamsi (@vamsi84) May 19, 2026
फिल्म 'ड्रैगन' की रिलीज की तारीख
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म 'ड्रैगन' 5 भाषाओं में 11 जून, 2027 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इसे 'मैत्री मूवी मेकर्स' और 'एनटीआर आर्ट्स' द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जा रहा है। इस टीजर के बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
फिल्म 'ड्रैगन' की कहानी
यह फिल्म 1967 के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अफीम की खेती और वैश्विक ड्रग माफियाओं के बीच संघर्ष को दर्शाया जाएगा। जूनियर एनटीआर इसमें 'अफगान ट्रेडिंग कंपनी' के प्रमुख हत्यारे का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में उनका एक संवाद बहुत पसंद किया जा रहा है- 'भगवान ने मुझे वरदान दिया है- ट्रिगर दबाते ही मैं सब कुछ भूल जाता हूं।'



… RAW Madness, pure fireee… can’t wait to witness the havoc 
