दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गईं

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर
दिल्ली-एनसीआर में बारिश: उत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम आम हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है।
मौसम विभाग के चेतावनी के मद्देनजर, गौतम बुद्ध नगर नोएडा और गाजियाबाद में 3 सितंबर को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। हालांकि, दिल्ली में स्कूल खुले रहे और वहां कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। वहीं, शामली और बागपत जैसे कुछ शहरों में स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश भर में बीते कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने हम सभी को चिंतित और व्यथित किया है। इस संकट की घड़ी में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) September 3, 2025
मौसम की स्थिति का अवलोकन करते हुए, हमने प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी… pic.twitter.com/eTCqRUKoOc
हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और पेड़ों के गिरने की घटनाओं के चलते सरकार ने राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
As directed by Hon’ble CM Punjab Sh. Bhagwant Singh Mann Ji, in view of the flood situation, all Govt/Aided/Recognized & Private Schools, Colleges, Universities & Polytechnics across Punjab will remain closed till 7th Sept 2025.
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) September 3, 2025
Everyone is requested to strictly follow local…
चंडीगढ़ और पंजाब में स्कूलों की छुट्टियाँ
चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 7 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। पहले स्कूल 3 सितंबर तक बंद थे, लेकिन बारिश की स्थिति को देखते हुए छुट्टी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा प्राथमिकता है।
पंजाब
पंजाब में बाढ़ और लगातार बारिश से स्थिति चिंताजनक हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि सभी को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए।