नरेला में MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन
MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
नई दिल्ली – 'राष्ट्रव्यापी मेगा MSME क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम' का सफल आयोजन शिव मंदिर अग्रवाल धर्मशाला, पुरानी अनाज मंडी, नरेला में किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख, दिल्ली दक्षिण, मुनीश कुमार, डीजीएम आंचलिक कार्यालय, अनिल कुमार, और उपक्षेत्रीय प्रमुख, दिल्ली दक्षिण, मनदीप कुमार ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख MSME ग्राहकों, उद्यमियों और विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, क्षेत्रीय प्रमुख ने ग्राहकों को MSME ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए, जो MSME क्षेत्र को मजबूत समर्थन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, दिल्ली दक्षिण की शाखाओं ने भी विभिन्न स्थानों पर कैम्प का आयोजन किया, जिसमें कुल 127 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत हुए।
ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित ग्राहक सेवा स्टॉल और सहायता डेस्क भी स्थापित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव और प्रतिक्रियाएं साझा कीं। यह आयोजन MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
