योग दिवस पर यमुनानगर में 500 से अधिक साधकों ने किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
(यमुनानगर समाचार) यमुनानगर। हरियाणा के आयुष विभाग के महानिदेशक के निर्देशों और उपायुक्त पार्थ गुप्ता के मार्गदर्शन में, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया के नेतृत्व में सिविल अस्पताल यमुनानगर और जगाधरी में रोगियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल यमुनानगर में सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. नवजोत किरण, प्रधान चिकित्सा अधिकारी और उप सिविल सर्जन डॉ. कपिल कंबोज विशिष्ट अतिथि थे। सिविल अस्पताल जगाधरी में डॉ. अनुज मंगला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
500 से अधिक साधकों ने भाग लिया
500 से अधिक संख्या में साधकों ने भाग लिया तथा पौधारोपण किया
मुख्य अतिथि डॉ. मंजीत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आयुष विभाग के सहयोग से यह अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक साधकों ने भाग लिया और पौधारोपण भी किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. कपिल कंबोज ने आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल के आसनों का लाभ और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास किया गया। इस अवसर पर डॉ. चारू कालडा, उप सिविल सर्जन ने मंच का संचालन किया।