हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी की
हरियाणा की नई पेंशन योजना
हरियाणा हिंदी समाचार: हरियाणा की सैनी सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। राज्य सरकार ने उन रिटायर्ड सैनिकों के लिए एक नया निर्णय लिया है, जो 1 जनवरी 2016 से पहले सेवा से रिटायर हुए थे। अब उनकी पेंशन न्यूनतम ₹9,000 होगी। इसके लिए पुराने नियमों में बदलाव किया गया है।
पुराने रिटायर कर्मचारियों के लिए नई पेंशन नीति
राज्य सरकार के नवीनतम संशोधन के अनुसार, जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए हैं, उनकी पेंशन अब उनके अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत होगी। इसके साथ ही, उनके परिवार को 30% पारिवारिक पेंशन भी मिलेगी। वित्त विभाग ने 1 जनवरी 1986 के वेतन के आधार पर पहले सेवानिवृत्त या दिवंगत कर्मचारियों की पेंशन की गणना के लिए नया फार्मूला जारी किया है। इसका अर्थ है कि अब सभी कर्मचारियों को कम-से-कम ₹9,000 की पेंशन सुनिश्चित की जा रही है।
पेंशनधारी परिवारों को मिलेगी राहत
इस संशोधन की आधिकारिक जानकारी हरियाणा के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने साझा की है। यह नया कानून 1 जनवरी 2016 से प्रभावी होगा। इस कदम से पेंशनधारी परिवारों को राहत मिल सकती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां पेंशन उनकी मुख्य आय का स्रोत है।
