iPhone स्टोरेज समस्या का समाधान: 7GB तक जगह कैसे बनाएं

iPhone स्टोरेज को फ्री करने के उपाय
Apple iPhone Storage Resolve Tips: एप्पल के iOS 18.3 अपडेट के बाद कई उपयोगकर्ता स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसे AI फीचर के कारण माना जा रहा है। यदि आपके आईफोन में AI-पावर्ड Apple Intelligence अधिक स्टोरेज का उपयोग कर रहा है, तो चिंता करने की बजाय आप इसे हल कर सकते हैं। कुछ सरल टिप्स की मदद से आप 7GB तक स्टोरेज खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
7GB स्टोरेज खाली करने का तरीका
- सबसे पहले अपने आईफोन की Settings में जाएं।
- फिर Apple Intelligence & Siri सेक्शन पर जाएं।
- Apple Intelligence को बंद कर दें।
- कन्फर्म करने के बाद, लगभग 7GB स्टोरेज फ्री हो जाएगा।
स्टोरेज फुल होने से बचाने के 3 उपाय
1. Unused Apps को Offload करें
आप जिन ऐप्स का उपयोग नहीं करते, उन्हें बिना डिलीट किए भी स्टोरेज खाली कर सकते हैं। इसके लिए ऐप को Offload करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:
- Settings में जाएं।
- General पर क्लिक करें।
- iPhone Storage ऑप्शन पर जाएं।
- ऐप को सेलेक्ट करें और Offload App पर टैप करें।
2. Safari Cache क्लियर करें
- Settings में जाएं।
- Safari ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Clear History and Website Data पर टैप करें।
- कन्फर्म करने के लिए फिर से टैप करें।
3. Photos और Videos को Optimize करें
- Settings में जाएं।
- Photos ऑप्शन पर क्लिक करें।
- "Optimize iPhone Storage" पर क्लिक करें और इसे ऑन कर दें।
क्या iPhone में AI ऑन रखना सही है?
आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एआई एक नया फीचर है, जो कई कार्यों को सरल बनाता है। यदि आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता नहीं है, तो आप इसे ऑन रख सकते हैं। लेकिन यदि आप बार-बार स्टोरेज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे बंद कर दें, जिससे आप 7GB तक स्टोरेज फ्री कर सकते हैं।