Yoga Tips: ये हैं भुजंगासन के जबरदस्त फायदे, इस आसन को करने से कई समस्याओं से मिल सकता है छुटकारा

भुजंगासन योग टिप्स: देखा जाए तो आज लोग पहले से ज्यादा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे हमारा बाहर का खाना, अच्छी दिनचर्या का पालन न करना आदि। लेकिन अगर हम चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। इसके अलावा योग आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपके मन और मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। योग करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. इसी कड़ी में एक आसन है भुजंगासन, जिसे कोबारा पोज के नाम से भी जाना जाता है और आप नहीं जानते होंगे कि इस आसन के नियमित अभ्यास से कई गंभीर बीमारियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं भुजंगासन करने से कौन-कौन से रोग ठीक हो सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
भुजंगासन को आप इस प्रकार कर सकते हैं:-
इसके लिए आपको सबसे पहले फर्श पर लेट जाना है और फिर अपनी दोनों हथेलियों को कंधे की दूरी पर फर्श पर रखना है। अब आपको शरीर के निचले हिस्से को फर्श पर रखकर सांस लेनी है और साथ ही छाती को फर्श से ऊपर उठाते हुए छत की ओर देखना है। अंत में सांस छोड़ते हुए शरीर को वापस फर्श पर ले आएं।
इस आसन को करने से आपको ये लाभ मिल सकते हैं:-
अवसाद और तनाव से मुक्ति
अगर आप इस भुंजगासन को नियमित रूप से करते हैं तो आपको डिप्रेशन और तनाव से राहत मिल सकती है। यह योग आसन अवसाद के लक्षणों को कम करने और वात दोष को कम करने में भी मदद कर सकता है।
थायराइड की समस्या से राहत
माना जाता है कि भुजंगासन गले और थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में मदद करता है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप यह आसन कर सकते हैं, क्योंकि यह योगासन हार्मोन के स्राव को संतुलित करने में सहायक है जिससे थायराइड की समस्या कम हो सकती है।
वात रोग
अगर आपको गठिया की समस्या है तो आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योग शरीर को पूर्ण आराम देने के अलावा ऊतकों और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। ऐसे में आप चाहें तो इस आसन को कर सकते हैं।