अर्जुन के पेड़ के स्वास्थ्य लाभ: जानें इसके अद्भुत फायदे
अर्जुन के पेड़ के फायदे
अर्जुन का पेड़ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसमें कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधीय गुण मौजूद हैं, जो हमारे लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, चिकित्सकों का मानना है कि इसका सेवन हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेल जैसी समस्याओं से ग्रस्त मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। अर्जुन का पेड़ भारत के विभिन्न राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पाया जाता है।
कान के दर्द में राहत - अर्जुन के हरे पत्तों को अच्छे से पीसकर, जो रस निकलता है, उसे छानकर कान में 4 से 5 बूंद डालें। इससे कान के दर्द में काफी राहत मिलती है।
गैस और एसिडिटी में मददगार - यदि आप गैस की समस्या से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन करें। रोजाना 10 से 15 मिलीग्राम अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर नियमित रूप से पीने से गैस और एसिडिटी में राहत मिल सकती है।
मूत्राघात में फायदेमंद - पेशाब करते समय जलन या दर्द का अनुभव होने पर अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर 15 से 20 मिलीग्राम रोजाना पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
हड्डियों के दर्द में राहत - हड्डियों में दर्द या कमजोरी होने पर अर्जुन की छाल का सेवन करें। यह हड्डियों के दर्द में आराम पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है।
