आज का राशिफल: कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए लाभकारी दिन
चंद्राधि योग का शुभ संयोग
Panchang And Rashifal, नई दिल्ली: 24 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन पूवार्षाढ़ा नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:43 से 12:25 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:08 से 09:27 तक रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे। आज सूर्योदय 06:49 और सूर्यास्त 17:18 पर होगा। चंद्रमा के अष्टम भाव में गुरु के होने से चंद्राधि योग का शुभ संयोग बना है। इस कारण आज का दिन कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।
राशिफल
मेष: मेष राशि के लिए आज का दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है, धन फंस सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने का दिन अच्छा है।
वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आपको लाभ का अवसर देगा। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत और गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी।
मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है। बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। कारोबार में भाग्य लाभ दिलाएगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ में प्यार और सम्मान मिलेगा।
सिंह: सिंह राशि के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। दफ्तर में अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। अचानक आने वाले खर्च से तनाव हो सकता है।
कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कारोबार में उत्तम लाभ मिलेगा।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने का दिन अच्छा है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबार में लाभ मिलेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में शुभ काम का संयोग बन सकता है।
मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में समस्या समाप्त होगी।
कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज का दिन कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे।
मीन: मीन राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
