आयुर्वेदिक उपायों से बालों की समस्याओं का समाधान
बालों की समस्याएं और उनके समाधान

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बालों की स्थिति भी प्रभावित होती है। उम्र के साथ कई प्रकार की समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, सफेद होना, दो मुंहे बाल, रूखे और बेजान बाल, और डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए आयुर्वेद में कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं।
1. बालों के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी या जेनेटिक कारण। बालों को मजबूत और तेजी से बढ़ाने के लिए प्याज का रस निकालकर बालों की जड़ों में लगाएं और एक से दो घंटे बाद धो लें। इससे कुछ ही दिनों में बाल लंबे, मजबूत और काले हो जाएंगे।
2. आंवला, अरीठा और शिकाकाई पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर बालों में लगाएं और धूप में बैठें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे बाल जल्दी ही मजबूत, काले और लंबे हो जाएंगे।
3. दही या छाछ से दिन में दो बार बालों की जड़ों में मालिश करें। इससे बाल जल्दी ही लंबे, घने और मजबूत बनेंगे।
4. बादाम और सरसों के तेल को मिलाकर रात को सोते समय बालों में मालिश करें और सुबह धो लें। इससे बाल जल्दी ही लंबे और काले हो जाएंगे।
