आलिया भट्ट की पूर्व सचिव गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी का मामला

आलिया भट्ट की पूर्व सचिव की गिरफ्तारी
मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सचिव, वेदिका शेट्टी, को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आलिया के साथ 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोप है कि वेदिका ने आलिया के प्रोडक्शन हाउस और व्यक्तिगत खाते में हेरफेर की और उन्हें इस राशि का चूना लगाया। जुहू पुलिस स्टेशन में इस मामले की जांच चल रही है।
धोखाधड़ी का तरीका: शेट्टी पर आरोप है कि उसने फर्जी बिलों के माध्यम से आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख रुपये अवैध रूप से प्राप्त किए। यह गबन मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच हुआ। वेदिका ने फर्जी बिल तैयार किए, आलिया के हस्ताक्षर लिए और फिर पैसे अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार, दो वर्षों में उसने लगभग 76 लाख रुपये का गबन किया। इस मामले में जनवरी 2024 में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पिछले पांच महीनों से वेदिका फरार थी, लेकिन हाल ही में उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।