ईद-उल-फितर 2026: खुशियों और मोहब्बत का त्योहार
ईद मुबारक 2026: एक खास अवसर
ईद मुबारक 2026: ईद-उल-फितर का पर्व प्रेम, खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। रमजान के पवित्र महीने के बाद, चांद के दीदार के साथ यह विशेष दिन मनाया जाता है, जब लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर घरों में स्वादिष्ट व्यंजन और सेंवईयों की महक से रिश्तों की मिठास भी बढ़ जाती है। आप भी अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को सुंदर संदेश और शायरी के माध्यम से ईद की बधाई दे सकते हैं।
ईद मुबारक 2026 के विशेष संदेश
आगाज ईद है, अंजाम ईद है, सच्चाई पर चलो तो हर गम ईद है। जिसने भी रोजे रखे, उनके लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
ईद मुबारक
दिल से निकली दुआएं
रमजान के पाक महीने के बाद मीठी ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने साथ लाया है,
अल्लाह ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद-उल-फितर का त्योहार आया है।
अपनों के लिए शुभकामनाएं
आपको और आपके परिवार को ईद की बधाई। आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों, और आपका मुकद्दर इतना उज्ज्वल हो कि आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक
ईद की बरकत और खुशियां
मुबारक मौका अल्लाह ने दिया है, एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया है। खुदा के लिए अपना फर्ज अदा करें,
खुशियों से भरी ईद-अल-फितर आपके लिए।
ईद मुबारक
मोहब्बत और अपनापन का त्योहार
ईद ढेर सारी खुशियां लेकर आती है, यह इंसान में दूरियों को मिटा देती है। ईद खुदा का एक नया तबरोक है, इसलिए हम सब कहते हैं ईद मुबारक। चुपके से चांद की रोशनी आपको छू जाए, और ये हवा कुछ कह जाए। दिल से जो चाहते हैं, वो मांग लें खुदा से, हम दुआ करते हैं वो मिल जाए।
ईद मुबारक
गिले-शिकवे भूलने का दिन
आओ गले मिलें, क्योंकि आज ईद का दिन है,
मुस्कुराहटों और खुशियों का दिन है। गिले भुलाएं, दिलों को साफ करें, रंजिशों को मिटाएं, क्योंकि आज ईद का दिन है।
ईद-उल-फितर 2026 की शुभकामनाएं
जिंदगी का हर पल खुशियों से भरा हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुख या गम न हो।
ईद मुबारक
दिल को छू लेने वाली दुआ
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
हर कदम पर मिले रजा-ए-खुदा।
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।
ईद मुबारक 2026
खास दुआएं और संदेश
तमन्ना है कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों,
आपका मुकद्दर इतना रोशन हो कि,
आमीन कहने से पहले ही आपकी सारी दुआ कबूल हो जाए।
चांद और सितारों के साथ मुबारकबाद
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको ईद मुबारक।
प्यारा सा पैगाम
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है।
मुबारक हो आपको ईद का त्योहार,
हमने आपको यह प्यारा पैगाम भेजा है।
Happy Eid-ul-Fitr 2026
खुशियों का त्योहार
ईद ढेर सारी खुशियां लेकर आती है,
ईद इंसानों में दूरियां मिटा देती है,
ईद खुदा का एक नायाब तबरोक है,
इसलिए हम सब कहते हैं ईद मुबारक।
