खाने की ये चीजें बन सकती हैं धीमे जहर

खाने की चीजें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं
खाने की चीजें जो धीमे जहर का काम करती हैं: घर में बने खाने को अक्सर लोग सेहतमंद मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हमेशा पौष्टिक नहीं होता? आइए जानते हैं किचन में मौजूद उन 5 चीजों के बारे में जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
मैदा
छोले भटूरे और मोमोज जैसे व्यंजन आजकल लोगों की पसंद बन गए हैं। लेकिन मैदा से बने ये स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, पेट फूलने और यहां तक कि सीलिएक रोग का कारण बन सकता है।
तेल
तेल का अत्यधिक सेवन हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्रेस्ट/ओवेरियन कैंसर, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, अस्वस्थ वजन और जोड़ों के दर्द जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
नमक
नमक के बिना सब्जियों और स्नैक्स का स्वाद फीका लगता है। लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। नमक में सोडियम होता है, जिसका अधिक सेवन रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना 5 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।
सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड का अधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल और अपच की समस्याएं पैदा कर सकता है। यह रिफाइंड आटे से बनती है, जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल की कमी होती है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ सकता है और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
चीनी
चीनी का अधिक सेवन शरीर में धीमे जहर का काम करता है। इसे बनाने के दौरान रिफाइन किया जाता है, जिससे इसके सभी आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसमें मौजूद अतिरिक्त कैलोरी रक्त शुगर को बढ़ा सकती है और अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट्स मोटापे का कारण बन सकते हैं।