गर्मी में वजन घटाने वाले फलों की सूची
गर्मी में वजन घटाने वाले फल
हर मौसम में कुछ फल होते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। गर्मियों में भी ऐसे कई फल उपलब्ध होते हैं, जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये वजन घटाने में मदद करते हैं। इन फलों में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। गर्मियों में आने वाले फलों में फाइबर की प्रचुरता होती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में।
1. तरबूज में विटामिन ए, बी, सी और उच्च मात्रा में मिनरल्स और पानी होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। इसमें मौजूद विटामिन और फाइबर वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
2. संतरे में फाइबर और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसकी कैलोरी कम होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।
3. अंगूर में विटामिन सी, आयरन, ग्लूकोज और सिट्रिक एसिड की प्रचुरता होती है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन करने से वजन तेजी से घटता है और यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है।
4. खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी होता है और इसमें विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। इसकी कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। रोजाना खरबूजे का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।
5. स्ट्रॉबेरी में उच्च पोषण तत्व होते हैं, साथ ही यह कम कैलोरी और अधिक फाइबर प्रदान करती है, जो वजन घटाने में मदद करती है।
