स्वास्थ्य टिप्स: किसी विशेष अवसर जैसे शादी या पार्टी में जाने से पहले, आप अपनी त्वचा को निखारने के लिए विशेष तैयारी करती हैं। इसके लिए अक्सर ब्यूटी पार्लर जाकर महंगे फेशियल या ब्लीचिंग कराती हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप बिना किसी खर्च के अपनी त्वचा को निखार सकती हैं। इसके लिए आपको बस अपनी रसोई में जाना है। आपकी रसोई में कई ऐसी चीजें हैं जो प्राकृतिक ब्लीच का काम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में –
1. टमाटर – टमाटर एक बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। यह एसिडिक फल आपकी त्वचा के pH स्तर को संतुलित रखता है। शादी या पार्टी से एक हफ्ते पहले से टमाटर का उपयोग करें। एक टुकड़ा लेकर उसे चेहरे पर अच्छे से मलें और 10-15 मिनट बाद धो लें। इसके बाद धूप में जाने से बचें।
2. दही – दही भी एक प्रभावी ब्लीच है। एक सप्ताह पहले से दही की हल्की परत अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तो धो लें। शहद के साथ इसका उपयोग करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
3. अंडा – अंडा भी ब्लीचिंग के लिए बहुत उपयोगी है। एक अंडा लें और उसकी सफेदी को अलग करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। फिर इसे धो लें। इसका उपयोग आप फंक्शन से एक सप्ताह पहले शुरू कर सकते हैं।
4. पपीता – पपीता भी प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। इसे शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद धो लें। यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
5. संतरा – संतरे में विटामिन सी और ब्लीचिंग गुण होते हैं। संतरे के रस और दही को मिलाकर फेस पैक बनाएं और लगाएं।
6. शहद – चमकदार त्वचा के लिए शहद को सीधे चेहरे पर लगाएं या नींबू के रस के साथ मिलाकर उपयोग करें।
7. खीरा और एलोवेरा – खीरे और एलोवेरा का रस मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। इससे त्वचा ताजगी और साफ-सुथरी हो जाएगी।